Khabar Cinema

मनीषा अग्रवाल और अनूप जलोटा ने म्यूजिकल प्ले -मैं हूँ मीरा, जयपुर के आमेर महल में परफॉर्म किया।

                   कृष्ण की दीवानी मीरा यह हम सब जानते है, कृष्ण मीरा के भजन तो हम अकसर सुनते ही आए है, कृष्ण - मीरा पर कई एलबम रिलीज हुई और प्रसिद्ध भी हुई| इनमें गायिका मनीषा अग्रवाल की एलबम 'मै हूँ मीरा' हॉल ही में टाइम्स म्यूजिक द्वारा रिलीज हुई थी| इस एलबम में भजन सम्राट एवम्‌ पदमश्री अनूप जलोटा ने भी मनीषा का साथ दिया है| हॉल ही में जयपुर के आमेर महल में "मैं हूँ मीरा" लाइव परफॉर्म किया। इस शो का आयोजन जयपुर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किया गया। पंडित विश्वमोहन और सौरभ भट्ट ने इस एल्बम का संगीत दिया है। मनीषा ने मीरा का किरदार किया है और वही अनूप जलोटा ने कृष्णा का। दोनों ने अपनी अदाकारी और संगीत से सभी लोगों का मन जीत लिया। इस म्यूजिकल प्ले का निर्देशन किया है रमेश लखनपुर ने और डांस डायरेक्टर हैं जयपुर की अनीता प्रधान ने। 
 
पुष्कर ओझा